{"_id":"58a235fb4f1c1b564fd83f78","slug":"bad-elements-break-tempel-kalash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारतियों ने मंदिर का कलश तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारतियों ने मंदिर का कलश तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
kalash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से दो दिन पहले शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। हरथला रेलवे स्टेश्न के सामने शरारती तत्वों ने रविवार की रात एक मंदिर का कलश तोड़ दिया। सोमवार सुबह लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हो पाई।
इस घटना से लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। खबर मिलने पर पुलिस और एलआईयू की टीम भी आ गई। पुलिस ने तत्काल नया कलश लगवाकर लोगों को शांत किया। जबकि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रेलवे स्टेशन के सामने चकबंदी विभाग में तैनात रामवीर सिंह का मकान है। इनके मकान के बराबर में ही दुर्गा मंदिर है। रविवार की रात मोहल्ले के लोग पूजा पाठ करने के बाद अपने घर चल गए थे। इसके बाद मंदिर का गेट बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लोग जागे और उनकी नजर मंदिर के कलश पर गई तो उनके होश उड़ गए। कलश टूटा पड़ा था। मतदान से दो दिन पहले धार्मिक स्थल में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई। पुलिस को देख कर लोग भड़क गए।
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि इस घटना के गुनहगार को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद नया कलश लगा दिया गया। जबकि घटना की गंभीरता को देखते हुए अफसरों ने मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।