{"_id":"62d1c96a07ec4c44976408a9","slug":"back-breaking-speed-breakers-removed-from-moradabad-haridwar-road-in-chhajalat-kanth-news-mbd4347342115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से हटाए गए कमरतोड़ स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से हटाए गए कमरतोड़ स्पीड ब्रेकर
विज्ञापन
कांठ। छजलैट क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे कमरतोड़ स्पीड ब्रेकरों को लोक निर्माण विभाग ने अमर उजाला में खबर छपते ही हटवा दिया। जिससे मार्ग पर चलने वाले वाहनों के चालकों ने राहत महसूस की है।
कांठ से छजलैट और अगवानपुर होते हुए मुरादाबाद तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग जाता है। यह मार्ग छजलैट से सीधे बिजनौर तक भी जाता है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ ही उत्तराखंड जाने वाले वाहन भी दौड़ते हैं। पिछले दिनों कानपुर से आई टीम ने इस मार्ग का सर्वे करते हुए अगवानपुर से छजलैट तक कई स्थानों दुर्घटना ग्रस्त प्वाइंट बनाकर इसके आसपास स्पीड ब्रेकर भी बनवाए थे। जिस दिन से स्पीड ब्रेकर बने थे उसी दिन से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई थीं। वाहनों में सफर करने वाले बुजुर्गों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छजलैट में कैंच की पुलिया, कुचावली, लदावली अगवानपुर आदि स्थानों पर दोनों ओर दूर-दूर तक बने स्पीड ब्रेकरों के कारण लोगों की कमर में दर्द की शिकायत बढ़ गई थी। क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने शुक्रवार को (बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं कमर तोड़ स्पीड ब्रेकर) नामक शीर्षक से सचित्र प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका शुक्रवार को ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और आनन फानन में छजलैट से अगवानपुर तक सभी कमर तोड़ स्पीड ब्रेकरों को हटवाया। जिससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की है।
नोट: श्री मान डेस्क प्रभारी जी इस खबर में देहात के पेज संख्या 07 पर शुक्रवार (आज) जो खबर प्रकाशित हुई है। उसकी कटिंग भी लगाने की कृपा करें।