फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   baby drowned in moradabad

नहर में डूबकर मासूम की मौत

Fri, 23 Feb 2018 02:35 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
baby drowned in moradabad
नहर
मझोला के एकता कालोनी में प्लाट में भरे पानी में डूबे पौने दो साल के बच्चे की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और मासूम नहर में डूबकर मर गया। डिलारी के ढकिया जट गांव में घर के सामने से गुजर रही नहर में बच्चा पहुंच गया। काफी देर तलाश करने के बाद मासूम का शव मिला। मासूम की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


डिलारी थानाक्षेत्र के ढकिया जट गांव निवासी मोहम्मद आलिम का परिवार रहता है। मोहम्मद आलिम किसान हैं। उनके घर के सामने से ही नहर गुजर रही है। गुरुवार को दोपहर मो. आलिम के डेढ़ वर्षीय पुत्र अय्यान की नहर में डूब कर मौत हो गई। मोहम्मद आलिम ने बताया कि अय्यान अपनी दादी भूरी के पीछे-पीछे दौड़ा तो गहरी नहर में जा गिरा। मां रूखसाना को लगा कि वह अपनी दादी के साथ है और दादी को लगा कि वह अपनी मां के पास है।
विज्ञापन



घर वापस आने पर दादी से जब बहू से पूछा तो बच्चे के गायब होने का पता चला। घर के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद बच्चे का शव नहर में दिखाई दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां, दादी और पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। डिलारी पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed