फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BA student strangled to death in Moradabad

मुरादाबाद में बीए की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग का मामला 

Thu, 18 Jun 2020 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
BA student strangled to death in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सोनकपुर में बीए की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। छात्रा के गले पर चोटों के निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन


बताया गया है कि चार दिन पहले छात्रा अपने प्रेमी के घर चली गई थी। उसके परिजन उसे वहां से घर लाए थे। इसके बाद बुधवार को रहस्यमय हालात में छात्रा की लाश मिली। परिजन दावा कर रहे थे कि छात्रा की मौत बीमारी से हुई है। वे छात्रा के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर रहे थे। इस बीच मोहल्ले के किसी शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जबरन छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई। अब पुलिस ऑनर  किलिंग के एंगल पर तफ्तीश कर रही है। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार हरथला सोनकपुर निवासी जबर सिंह का परिवार  हता है। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए थे। बीए में पढ़ने वाली जबर सिंह की बेटी संगीता नीचे कमरे में सो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह छत से नीचे आए तो उसकी बेटी संगीता घर में मृत अवस्था में पड़ी थी। बिस्तर के पास ही उसका शव पड़ा था। जबर सिंह और उनके घर वालों ने आसपास के लोगों से कहा कि संगीता की मौत बीमारी की वजह से हो गई है। परिवार के लोग चोरी-छिपे संगीता के अंतिम संस्कार की तैयारी में भी जुट गए।

 इस बीच मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। तब परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। लेकिन पुलिस ने शव को घर वालों की     मर्जी के बगैर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या से पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। उसके शरीर पर चोटें के निशान पाए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में संगीता के पिता ने बताया कि चार दिन पहले मोहल्ले में रहने वाला युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ अपने घर ले गया था। 

परिवार के लोग उसे प्रेमी के घर से लेकर आए थे। तब से संगीता घर में मौजूद थी। वह खाना नहीं खा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के एंगल पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सिविल लाइंस के हरथला सोनकरपुर क्षेत्र में युवती का शव उसके घर के अंदर मिला है। परिवार के लोग बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस को कुछ गोपनीय जानकारी मिली है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक

शरीर पर पड़े निशान देखकर हुआ पुलिस को शक

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि कई  दिन से युवती भोजन नहीं कर रही थी। जिस कारण वह बीमार हो गई थी। बीमारी की वजह से उसकी मृत्यु हुई है, लेकिन शरीर पर पड़े निशान से पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे युवती के पिता और दोनों भाइयों ने भी बीमारी से मौत होने की बात कही थी। लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

चालक से प्रेम संबंध पर नाराज थे घर वाले
सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार गला घोंटकर मौत के घाट उतारी गई बीए की छात्रा संगीता का सरकारी विभाग में तैनात चालक से प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात उसके पिता जबर सिंह और दोनों भाइयों को पता चल गई थी। वे इससे खासे नाराज थे। चार दिन पहले संगीता अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता और उसके भाई प्रेमी के घर पहुंच गए थे।

वहां से उसकी जमकर मारपीट की थी। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं उसी कारण से  संगीता की घर में ही गला घोटकर हत्या तो नहीं कर दी गई। यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस को प्रेमी के घर वालों ने मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed