{"_id":"6ae65d7cd9ff7c65ba0dec65","slug":"azharuddin-says-delhi-rally-will-be-historic-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1028996-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अजहरुद्दीन बोले...ऐतिहासिक होगी दिल्ली की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अजहरुद्दीन बोले...ऐतिहासिक होगी दिल्ली की रैली
विज्ञापन
मुरादाबाद। तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण और सार्वजनिक उद्यम मंत्री एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि रविवार को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। यह जन रैली है। सत्ता परिवर्तन का आगाज है। इसमें मजहब या जाति की कोई बात नहीं है। ये हक और वोट की लड़ाई है जो संविधान सबको देता है।
शनिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचे मोहम्मद अजहरूद्दीन ने पत्रकारों से कहा कि महंगाई बेरोजगारी व हर मोर्चे पर फेल होने के बाद भी सरकार के नहीं चेतने को इस रैली की वजह बताई। इसके लिए पूर्व कप्तान ने बांग्लादेश का उदाहरण भी दिया। जहां जनता के आक्रोश ने सत्ता बदल दी थी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सभी दल उनका सहयोग। वोट डालना सभी का सांविधानिक अधिकार है, जिसे सरकार चोरी कर रही है। वोट की चोरी से ही पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्ता हथियाई है। पूरे देश में 13 करोड़ लोगों के वोट गायब कर दिए जाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताते हुए एसआईआर फ्रॉड एक्सरसाइज बताया।
विज्ञापन
उन्होंने तेलंगाना में भी बड़ी संख्या में वोट काटे जाने, फॉर्म-6 और फार्म-7 में व्यापक गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
जहां तक कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक की परमिशन की बात है तो उस बारे में पार्टी ही तय करेगी, क्या होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। हमारी रैली तो चलती ही रहेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है और जब तक एसआईआर को नहीं हटाएंगे। सपा नेता आजम खां की जमानत के सवाल पर कहा कि अच्छी बात है जमानत होनी चाहिए।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैच में नहीं खिलाए जाने के सवाल पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन कहा कि उन्हें बुमराह के बारे में पता नहीं है, उन्हें क्यों साइड लाइन किया गया है। इंजरी है ये पता नहीं है। अगर इंजरी नहीं है तो उन्हें खिलाना चाहिए। मैं नहीं समझता हूं कि इतने बड़े बॉलर को साइड लाइन किया जाएगा। जहां तक मेरा मानना है वो अगर फिट है तो उन्हें इंडिया के लिए खेलना चाहिए।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी, देशराज शर्मा, असद मौलाई, अनुभव मेहरोत्रा, सुधीर पाठक, आजम अंसारी, अनिल काले, आजम खां, विजयराज सैनी, राजेशपाल, मोहम्मद अब्बास, अजय गोपाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
000
फोटो लेने के लिए मची रही होड़
मुरादाबाद। शनिवार को निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व सांसद अजहरुद्दीन ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में पुराने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही।