फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam's sweet words softened the tone of the former MP.

Moradabad News: आजम के मीठे बोल से नरम हुआ पूर्व सांसद का लहजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Azam's sweet words softened the tone of the former MP.
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद टिकट कटने से नाराज होने वाले पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का लहजा अब नरम हो गया है। डॉ. एसटी हसन की ओर से लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि उनका टिकट आजम खां के कहने पर काटा गया है। इसे वह खुले मंच पर भी कहते हुए नजर आते हैं। आजम खां जमानत पर जेल से बाहर आए उस वक्त भी पूर्व सांसद का दर्द छलक उठा था लेकिन अब आजम खां के मीठे बोल की वजह से पूर्व सांसद का लहजा भी नरम हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल रामपुर में जब पत्रकारों ने आजम खां से डॉ. एसटी हसन की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में कहा कि वह नाराज हैं तो क्या हुआ। उन्हें मनाने के लिए किसी दिन उनके घर चला जाऊंगा। वह अपने दरवाजे पर मेरा स्वागत भी करेंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूर्व सांसद का सुर भी पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने आजम खां के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खां बड़े नेता हैं। नाराज होना उनका हक भी है और अधिकार भी। उनके जीवन में आजम खां की अहमियत बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां ने ही उन्हें टिकट दिलवाया था लेकिन अगली बार अगर वह उनकी जगह किसी और को लड़ाना चाहते थे तो पहले से बता देना था। फिर वह उनका भी बड़ा दिल देखते। नामांकन के बाद टिकट कटने की जानकारी मिली जिससे उनका दिल टूटा है। इसके बावजूद आजम खां अगर रामपुर बुलाएंगे तो वह जरूर जाएंगे। या फिर वह मुरादाबाद आएंगे तो दिल खोलकर उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed