{"_id":"5d516ffd8ebc3e6cc17cc0c7","slug":"azam-s-asks-will-they-win-by-elections-by-ruining-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम का सरकार पर निशाना, यूनिवर्सिटी को बर्बाद कर उप चुनाव जीत लेंगे क्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम का सरकार पर निशाना, यूनिवर्सिटी को बर्बाद कर उप चुनाव जीत लेंगे क्या
Tue, 13 Aug 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां ने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए रामपुर के लोगों पर जुल्म किए गए और अब विधानसभा का उप चुनाव सामने है। उप चुनाव जीतने के लिए सरकार और प्रशासन ने अभी से हर तरह के हथकंडे अभी आजमाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
आजम ने निशाना साधा कि क्या यूनिवर्सिटी को बर्बाद करके, लोगों पर जुल्म कर उपचुनाव जीत लेंगे। उपचुनाव में मुझे हरवा देंगे। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर हैरत भी जताई।
विज्ञापन
ईद के मौके पर एक माह बाद रामपुर आए सांसद आजम खां ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। प्रशासनिक कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि वक्त एक जैसा नहीं रहता। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों पर जमकर भड़ास निकाली। हाल फिलहाल की घटनाओं पर आजम खां ने कहा कि हमारे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है।
विज्ञापन
सारे मुकदमे यूनिवर्सिटी और बच्चों के स्कूलों के ऊपर हैं। तल्ख अंदाज में कहा कि आपके हाथों में झाड़ू देना है। आपसे गुलामी कराना है। ऐसे में आपके हाथों में कलम कौन आने देगा? आजम खान ने कहा कि गैरों की शिकायत क्यों करते हो, अपनों से सवाल किया करो।
एक सवाल के जवाब में कहा कि अदालत के फैसले नहीं सुन रहे हैं आप। यह नहीं देख रहे कि हाईकोर्ट डीएम और एसपी को नोटिस जारी कर रहा है।
जमीनों पर कब्जे को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 40 रूलिंग ऐसी दी हैं, जिसमें तीन साल के बाद किसी को यह कहने का हक नहीं कि किसी का जबरन कब्जा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदने वाला ट्रस्ट पौने चार बीघा जमीन की बेईमानी क्यों करेगा?