फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan met family of five children drowned in a pit in Rampur's Shahbad

Azam Khan: गड्ढे में डूबे बच्चों के परिवार से मिले आजम, बोले- मासूमों के लिए दुआ और जालिमों के लिए बद्दुआ करो

Sun, 23 Jul 2023 07:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Jul 2023 07:55 PM IST
सार

घटना के पांच दिन बाद रविवार को सपा नेता आजम खां मय काफिले के गदमर पट्टी गांव पहुंचे। मृत किशोर आकिल के घर पहुंचने के बाद आजम खां ने परिजनों से बातचीत करते हुए उनका ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Azam Khan met family of five children drowned in a pit in Rampur's Shahbad
परिवारों से बातचीत करते आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद में पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत के बाद परिवार वालों का ढांढस बांधने के लिए आजम खां मय काफिले के गांव में पहुंच गए। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने रो-रोकर आजम खां को आपबीती बताई। जिस पर आजम ने पुलिस को हवा पर सवार बताया।

विज्ञापन

19 जुलाई को शाहबाद के गदमर पट्टी गांव के पांच परिवारों के पांच बच्चों की ईंट भट्ठे के गड्ढे में जमा पानी मे डूबकर मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद रविवार को सपा नेता आजम खां मय काफिले के गदमर पट्टी गांव पहुंचे। मृत किशोर आकिल के घर पहुंचने के बाद आजम खां ने परिजनों से बातचीत करते हुए उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान मृतक आकिल के पिता ने आपबीती बताना शुरू की। इसके बाद मृतक गुलशन उर्फ गुलाफ्शां, सना और अलीना उर्फ अल्शिफा के परिजन भी आकिल के घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार के सभी लोगों ने रोते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। रोते हुए परिजनों ने कहा कि जब उनके बच्चे डूब गए थे। तब पुलिस ने शवों को बिना दिखाए ही जिप्सी में डाल कर ले गए थे और उन्हें चेहरे तक नहीं देखने दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया इतना ही नहीं सीएचसी शाहबाद से ही पुलिस ने तुरंत उनके बच्चों के शवों को एक टेंपो में डाल कर रामपुर भेज दिए थे। आकिल के पिता ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे के शव के साथ जाने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने माही सुनी। जिस पर आजम खां ने ढांढस बांधते हुए कहा कि बच्चो को दुआ देने और जालिमों को बददुआ  देने को कहा। आजम खान ने कहा कि हमारी सरकारों में ऐसा नही होता था। कहा कि किसी का बेटा गया, किसी की बेटी गई है, अब वक्त इंतजार करो। आपबीती सुनकर पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस का रवैय्या गलत था। आजम खां ने कहा कि कोई जाकर वापस नही आता है, सब्र करो। उन्होंने कहा कि उन पर भी गमों का पहाड़ है। सैकड़ों मुकदमे है। उन्होंने भी सब्र किया। इस दौरान मृतकों के परिवार की महिलाओं ने आजम खां से लिपटकर रोना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

जिस पर आजम खां ने महिलाओं के सर पर हाथ रखकर सब्र करने को कहा। इसके बाद आजम मृतक चंचल के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। चंचल के दादा और दादी बुरी तरह से रोने लगे। जिस पर आजम ने चंचल की दादी के सर पर हाथ रखकर सब्र करने को कहा। इसी दौरान आजम ने पुलिस द्वारा परिजानो को बच्चो के चेहरे न देखने वाली बात पर कहा कि पुलिस ज़्यादती कर रही। पुलिस हवाओं पर सवार है। उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस ने ही उन्हें बकरी चोर, मुर्गी चोर, किताबों का डकैत बना दिया। आजम खां ने कहा कि पुलिस ने उन्हें और उनकी पत्नी को डकैत बना दिया। शराब की दुकान लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। 

तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने शराब की दुकान लूटकर गल्ले से 16 हज़ार नो सौ रुपए लूटे थे। इसलिए पुलिस हवा पर सवार है। पुलिस के बारे में कुछ कहना ही, गलत रहेगा। आजम खां ने बिना नाम लिए कहा कि लोगों ने हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिन्दू-मुस्लिम करके देश को बर्बाद कर दिया। आजम ने कहा कि वह घटना वाले दिन ही आना चाहते थे। लेकिन उन पर एक मुकदमे में उन्हें दो साल की सजा दे दी गई थी। इसलिए वह उस दिन नहीं आ पाए थे। आजम खान ने परिवार के सारी बातों को सुनने के बाद और अपने ऊपर लगाए गए मुकदमों को लेकर कहा कि क्या यही रामराज्य का न्याय है। इन दौरान गांव की सड़कों से गुजरते हुए आजम को रास्ते खुदे हुए मिले। जर्जर रास्तों को देखकर तंज कसते हुए कहा कि सड़के सारी खोद दी गई। पानी ग्रामीणों को अब तक नही मिला है। इस मौके पर सैफनी चेयरमैंन फैजान खान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed