फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan gave his reaction on the debate on the three divorce bills in the Lok Sabha

तीन तलाक पर कुरान के अलावा कुछ और मान्य नहीं: आजम खान

Fri, 28 Dec 2018 02:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan gave his reaction on the debate on the three divorce bills in the Lok Sabha
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन तलाक बिल लोकसभा में पास हो चुका है और अब राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी। इसे लेकर मुस्लिम नेताओं के बयान आना शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का कहना है कि इस मुद्दे पर कुरान की जो हिदायतें हैं उनके अलावा और कोई भी कानून मान्य नहीं है। उनका कहना है जो कुरान को मानते हैं, हदीस को मानते हैं, वह इस बात को जानते हैं कि कुरान में इसे लेकर पूरी प्रकिया का जिक्र है। अगर कोई कुरान के हिदायतों के अनुसार तलाक नहीं देता है तो ऐसा तलाक भी मान्य नहीं है। इसलिए यह बहस की बात ही नहीं है और कुरान के कानून के अलावा किसी और कानून को नहीं माना जाएगा। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि ऐसा सिर्फ हिंदुस्तान के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए है, पूरी दुनिया में किसी कानून को नहीं बल्कि कुरान को माना जाता है। वहीं लोकसभा में होने वाली बहस पर उनका कहना था कि औरतों को न्याय मिलना चाहिए। उन औरतों को न्याय दें जिन्हें शौहर ने छोड़ दिया और वो सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। इसके साथ ही उन औरतों को भी न्याय मिलना चाहिए जो गुजरात दंगे के कारण आज भी परेशानी का सामना कर रही हैं, सखिया जाफरी को इंसाफ मिलना चाहिए। महिलाएं इंसाफ पाने की हकदार है और पर्सनल ला में इस बात का पूरा जिक्र है। कैसे शादी होगी, कैसे इबादत होगी और कैसे तलाक होगा ये मजहबी मामलात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed