{"_id":"66e27db1a97fc05c100a7469","slug":"azam-khan-five-cases-related-dungarpur-heard-together-11-cases-were-registered-ganj-police-station-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम को राहत: डूंगरपुर से संबंधित पांच मुकदमों की एक साथ होगी सुनवाई, गंज थाने में दर्ज थे 11 केस, छह में बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम को राहत: डूंगरपुर से संबंधित पांच मुकदमों की एक साथ होगी सुनवाई, गंज थाने में दर्ज थे 11 केस, छह में बरी
Thu, 12 Sep 2024 11:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:06 AM IST
सार
सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने राहत दी है। उनसे संबंधित डूंगरपुर बस्ती केस में सभी पांच मुकदमों की फाइलों को एक कर दिया गया है। इनकी सुनवाई अब एक साथ होगी। सपा नेता आजम इस समय सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां को कोर्ट से राहत मिली है। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट और डकैती के साथ ही आपराधिक षड्यंत्र रचने के पांच मुकदमों की फाइलों को एक कर दिया गया है। अब इन सभी पांच मामलों की सुनवाई एक साथ होगी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट और मारपीट के पांच मुकदमों की सुनवाई अब एक साथ होगी। कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया है। यह फैसला कोर्ट ने सपा नेता की अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। 2019 में उनके खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसमें गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती के भी मामले दर्ज हुए थे। यहां के 11 लोगों ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। इन सभी मामलों में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
उन पर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट के साथ डकैती डालने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए थे। यह सभी मामले में इस वक्त एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन हैं। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां और नासिर सुल्तान की ओर से एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया था।
इसमें कहा कि घटना से संबंधित सभी मुकदमों की फाइल एक ही तरीके की हैं, जिसका एक ही मुकदमा चलना चाहिए। सभी फाइलों का एक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अभियोजन ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सभी पांच मामलों की सुनवाई एक साथ करने के आदेश जारी किए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
छह में आया फैसला, चार में हुए बरी
डूंगरपुर से जुड़े छह मामलों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है। कोर्ट इस तरह के दो मामलों में सपा नेता आजम खां को सजा सुना चुकी है,जबकि चार मामलों में कोर्ट उनको बरी कर चुकी है।