{"_id":"5f720ae4bc02b20b142e20ac","slug":"azam-khan-closer-yusuf-malik-house-notice-attached-for-attachment-by-police-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम के करीबी यूसुफ मलिक के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के करीबी यूसुफ मलिक के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 28 Sep 2020 09:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नोटिस चस्पा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां के करीबी मुरादाबाद निवासी यूसुफ मलिक के खिलाफ रामपुर पुलिस ने धारा-82 के तहत कार्रवाई की है। रामपुर के अजीमनगर थाना की पुलिस ने सोमवार को मुरादाबाद की जिगर कालोनी में स्थित यूसुफ मलिक के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।
अगर वो एक माह के अंदर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई करेगी। यूसुफ मलिक के खिलाफ पिछले साल अजीमनगर थाने में आईपीसी की धारा 147, 342, 307, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में यूसुफ मलिक लगातार फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आए। इस मामले की सुनवाई के दौरान लगातार गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा के नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को अजीमनगर थाना की पुलिस ने मुरादाबाद स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि किसी को इसके बारे में सूचना मिलती है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि अजीमनगर थाने में दर्ज एक मुकदमे में यूसुफ मलिक लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि यूसुफ मलिक में पर रामपुर में तो सिर्फ एक मुकदमा दर्ज है, लेकिन मुरादाबाद में 12 मुकदमे दर्ज हैं और वो मुरादाबाद की सिविल लाइंस कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
उन्होंने बताया कि यूसुफ मलिक में पर रामपुर में तो सिर्फ एक मुकदमा दर्ज है, लेकिन मुरादाबाद में 12 मुकदमे दर्ज हैं और वो मुरादाबाद की सिविल लाइंस कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।