फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan climb on pillar of under construction bridge in Rampur

निर्माणाधीन पुल पर चढ़े आज़म बोले - कोसी का रेत अपनी समाधि बनाने के लिए ले जाएं डिप्टी सीएम

Thu, 01 Nov 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 01 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan climb on pillar of under construction bridge in Rampur
आज़म खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लालपुर में कोसी नदी पर पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री आजम खां ने गुरुवार को अनोखा धरना दिया। वह पुल के पिलर पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और वहीं से लोगों को संबोधित किया। उनके पुत्र और विधायक अब्दुल्ला आजम पिलर के ऊपर चढ़ गए थे। आजम खां ने कहा कि भाजपा की सरकार पुल का निर्माण नहीं कराएगी, क्योंकि इनकी यह फितरत है कि ये जो कहते हैं उसे पूरा नहीं करते हैं।



आजम खां ने एलान किया कि तीन नवंबर को सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से लालपुर तक साइकिल रैली निकालेंगे। कार्यकर्ता अपने साथ मिट्टी के कुल्हड़ लेकर जाएंगे और लालपुर में कोसी नदी से रेत निकालकर गांधी समाधि तक आएंगे। कोसी नदी की रेत से भरे ये कुल्हड़ गांधी समाधि के चारो ओर सजा दिए जाएंगे। आजम ने कहा कि तीन नवंबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रामपुर आ रहे हैं। हम चाहते हैं कि उप मुख्यमंत्री लालपुर के कोसी नदी का रेत अपनी समाधि बनाने के लिए ले जाएं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed