फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan attacked on Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Yogi Adityanath

दिल्ली और लखनऊ की सरकार ने मेरे जिस्म से पिया खून, मैं तुम्हारे सामने जिंदा हूं, यह मेरी हिम्मत: आजम

Wed, 03 Apr 2019 01:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacked on Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Yogi Adityanath
नामांकन से पहले संबोधित करते हुए आजम खां - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार मोहम्मद आजम खां ने कहा कि मुल्क की सबसे बढ़ी गद्दी पर बैठा शख्स यह चाहता है कि यह आवाज हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी गद्दी तक न पहुंचे। 
विज्ञापन


इन दो वर्षों की लखनऊ और दिल्ली की सरकार ने अपने जहरीले दांत मेरे जिस्म में गड़ाकर मेरे जिस्म से मेरा खून पिया है। मेरी हालत देखो मैं तुम्हारे सामने जिंदा हूं, यह मेरी हिम्मत है। 
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने से पहले आजम खां ने किला मैदान में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बापू को मानने वाले लोग हैं और एक तरफ गोडसे को मानने वाले लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय इन लोगों की कोशिश है कि रामपुर का इलेक्शन काउंटर गाइड हो जाए और आजम खां की जुबान से कुछ ऐसा निकलवा दिया जाए कि वह चुनाव न लड़ सकें। प्रशासनिक अफसरों पर हमला करते हुए कहा कि राक्षसों यह क्या कर दिया। 

तमाम फोर्स लगा दी और रास्ते में पुलिस की गाड़ी लगा दी, ताकि आधे से ज्यादा लोग यहां न आ सकें। सैकड़ों मुकदमे सैकड़ों जांचे, हर रात यह धड़कन रहती है कि न जाने रात में दीवारों से कूद कर कौन सी फोर्स आ जाएगी और सुबह होते ही पता नहीं यह जिस्म घर मे जिंदा दाखिल होगा या नहीं। 

बोले मेरे जैसा आदमी जिसे जेड सुरक्षा मिली हुई थी और जेड स्पेशल की सिफारिश थी, लेकिन मेरी सुरक्षा खत्म कर दी है। मार दो हमें कलेक्टर साहब। हमारा मकाम नहीं है कि हम यहां आप का जिक्र करें, इसलिए जिक्र कर रहे हैं कि आप भारतीय जनता पार्टी के हाथों इस्तेमाल न हों। 

हमारे शस्त्र लाइसेंस खारिज कर दिए। हमें निहत्था कर दिया। इलेक्शन कमीशन से कहना चाहता हूं कि यदि निष्पक्ष चुनाव कराना है तो इलेक्शन कमीशन को खुद यहां रहना होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश की फौज के बारे में चुनाव आयोग की हिदायत के बावजूद हिन्दुस्तानी आर्मी को एक व्यक्ति के नाम से जोड़कर एक व्यक्ति की आर्मी बताया है। आजम खां ने अपने से नाराज लोगों को भी साधा और कहा कि मेरा साथ छोड़कर जाने वालों मेरे साथ आ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed