फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan attacked on Chief Minister Yogi Adityanath about hanuman dalit

आजम खां ने कसा तंज- सीएम योगी बताएं, हनुमान जी दलितों में कौन से दलित हैं'

Sat, 01 Dec 2018 05:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacked on Chief Minister Yogi Adityanath about hanuman dalit
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान जी को दलित बताए जाने संबंधी बयान पर पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि समझ नहीं आता है रोयें या हंसे। तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जो बता दिया वो तो सही है। इतिहासकार भी हैं, बड़ी पकड़ है इतिहास पर।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज से हिस्ट्री में पीएचडी की है। नालंदा से भी की है, जिसके अवशेष प्राप्त हुए हैं।  उनकी बात तो माननी ही चाहिए। आजम खां शनिवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी तय होना चाहिए हनुमान जी दलित में कौन से दलित हैं। दलितों में भी बहुत बंटवारा है। कहा कि भाजपा के एक नेता साहब ने सीता जी टेस्ट ट्यूब बेबी बता दिया। हनुमान जी को दलित बता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुना है लोकसभा के चुनाव तक रावण मुसलमान हो जाएंगे। हमें कोई एतराज नहीं है, क्योंकि रावण के बारे में एक बात बहुत मुसद्दिका है कि रामचंद्र जी ने रावण का वध करने बाद  अपने भाई लक्ष्मण से यह कहा था कि जाओ और रावण से दीक्षा हासिल करो। 


क्योंकि वो महापंडित था।  रावण के  दस सिर इसी बुनियाद पर दिखाएं जाते हैं कि दस सिरों के अंदर अक्ल हो सकती थी वो एक शख्स के अन्दर थी। तो राम चंद्र जी जिस रावण से दीक्षा लेने की बात कह चुके हैं,  अगर उसे मुसलमान कहते हैं तो मारे जाने तक तो अपना राज चलना चाहिए।  

कुंभ के दौरान प्रयागराज के मैरेज पैलेस और गेस्ट हाउस में शादी करने पर रोक के फरमान पर  तंज करते हुए पूर्व मंत्री  ने कहा कि यह पूरा आदेश नहीं है। जो नया आदेश आ रहा वो हमसे  सुन लीजिए इस दौरान कोई मां बच्चा पैदा नहीं करेगी। 

कोई मरेगा नहीं और अगर मरेगा तो लाश घर में रखी रहेगी।  यह संशोधित आदेश दिया जाने वाला है। पहले भी कुंभ का आयोजन किया जा चुका है इस सवाल पर आजम खां ने कहा कि उस वक्त चुनाव करीब नहीं था। 

अब चुनाव करीब है। काम कुछ किया नहीं है नौकरी किसी को दी नहीं है। बीस लाख रुपये किसी को दिये नहीं है कर्जा माफ नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed