फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam did not appear again in court objected to charge sheet hearing on 29

आजम फिर नहीं हुए कोर्ट में पेश, चार्जशीट पर लगाई आपत्ति, सुनवाई 29 को 

Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Azam did not appear again in court objected to charge sheet hearing on 29
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां पर स्वार थाने में आचार संहिता के मामले में दर्ज मुकदमे में उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में पुलिस की चार्जशीट पर आपत्ति लगाई है। मामले की सुनवाई 29 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां और सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के खिलाफ स्वार कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी, जिस पर पुलिस की चार्जशीट को कोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सपा सांसद आजम खां ने इस मामले में जमानत भी नहीं कराई है, जिस पर कोर्ट उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुका है। इस मामले में सपा सांसद आजम खां को मंगलवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि निर्धारित समय के बाद रोड शो करने के मामले में सपा सांसद आजम खां को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिस पर गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। 

मंगलवार को इस मामले में सपा सांसद के अधिवक्ता की ओर से पुलिस की चार्जशीट पर आपत्ति लगाई है। इस आपत्ति पर अब 29 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed