फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Awareness rallies organized in villages to prevent communicable diseases.

Moradabad News: संचारी रोगों से बचाव को गांवों में निकालीं जागरूकता रैलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Awareness rallies organized in villages to prevent communicable diseases.
कांठ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए बुधवार से ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी छजलैट सह जॉइंट मजिस्ट्रेट आईएएस शक्ति दुबे के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रैलियां निकालकर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को पहले दिन ग्राम पंचायत गढ़ी समेत अन्य गांवों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के सहयोग से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैली के दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और संचारी रोगों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिवों को अभियान के दौरान लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह 31 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों, प्रशासकों और पंचायत सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और रोस्टर के अनुसार गांवों में साफ-सफाई, कीटनाशकों व एंटी लार्वा का छिड़काव, नालियों की सफाई व जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed