फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Awareness chariot will reach 5700 villages of 22 districts

22 जिलों के 5700 ग्रामों में पहुंचेगा जागरूकता रथ : जितेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness chariot will reach 5700 villages of 22 districts
बिलारी (मुरादाबाद)। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी ने कहा कि बिलारी में अभनपुर कुंदरकी रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा स्थापना में प्रदेशभर से जाट समाज के लोगों को सहयोग लिया जाएगा। जाट समाज को जागरूक करने के लिए जुलाई माह के पहले सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के जाट बहुल्य 5700 गांवों में जागरूकता रथ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बृहस्पतिवार दोपहर ढकिया नरू गांव स्थित जाट महासभा के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कराने के बाद पश्चिमी यूपी में जाट बहुल्य 5700 गांव चयनित किए गए हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच पंच चुने जा रहे हैं। इन पंचों के माध्यम से संबंधित गांव के जाट समाज के लोगों का चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापना में सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दस जागरूकता रथ तैयार कराए जा रहे हैं, जो एक जुलाई से जाट बहुल्य गांवों में घूमकर चरण सिंह की प्रतिमा स्थापना में सहयोग करने संबंधी सहयोग देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्मारक एवं शिक्षण संस्थान इस प्रतिमा को लगवाने का काम करेगा। संस्थान का पूरा सहयोग अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा किया जा रहा है। दिसंबर 2023 से पहले प्रतिमा स्थापना किए जाने का लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार प्रतिमा स्थापना स्थल को ऐसा ऐतिहासिक बनाए जाएगा जिसे देखने के लिए प्रदेशभर के लोग बिलारी आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार प्रतिमा स्थापना की शुरूआत में विशेष पूजन कार्य में प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को बुलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article