फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Avoiding Hindu card, message of everyone's support, everyone's development

Moradabad News: हिंदू कार्ड से परहेज, सबका साथ-सबका विकास का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Avoiding Hindu card, message of everyone's support, everyone's development
मुरादाबाद। कुंदरकी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने भदासना पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बदले-बदले नजर आए। योगी ने सीधे ताैर पर हिंदू कार्ड से परहेज किया, लेकिन सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ईद, क्रिसमस का जिक्र करने के साथ उपलब्धियां गिनाकर सबका साथ, सबका विकास का संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता और गंगा मइया से की। उन्होंने मतदान की तिथि 13 से 20 नवंबर करने पर निर्वाचन आयोग का आभार जताया। इसके बाद कार्तिक मेेले के जरिये सपा पर निशाना साधना शुरू किया। जो पुलिस भर्ती, विकास की योजनाएं, बहन बेटियों की सुरक्षा, त्योहार तक चला। उनके हर संबोधन की अगली लाइन सपा से जुड़ती रही।
विज्ञापन


सीएम ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरियों से लेकर मकान, गैस सिलिंडर, राशन और आयुष्मान कार्ड का जिक्र किया। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत देशभर में विकास कार्य किए गए हैं। सीएम ने करीब आधे घंटे तक सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

2017 से पहले ठप पड़ गया था पीतल उद्योग

- मुख्यमंत्री मुरादाबाद के पीतल उद्योग का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह उद्योग ठप था, लेकिन अब कारोबार बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद का ब्रास उद्योग प्रदेश की शान है, जिसका सामान अब विदेशों में भी जाता है।


----

ईद का चांद न दिखे...तो अगले दिन छुट्टी, गंगा स्नान पर सपा को परेशानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईद का चांद न दिखे तो अगले दिन छुट्टी होती है। गंगा स्नान के मद्देनजर मतदान की तारीख बदलने पर सपा को परेशानी हो रही है। अगर ईद का चांद दो नवंबर को नहीं दिखा तो हम लोग तीन नवंबर को छुट्टी करते हैं। क्रिसमस की छुट्टी क्रिश्चयन की मान्यता के हिसाब से होती है। यूपी होली, दिवाली हर्षोल्लास से मनाई जाएगी तो ईद और क्रिसमस में भी विघ्न पैदा नहीं होगा, लेकिन ताली दोनों हाथों से बजती है। इसलिए नो कर्फ्यू नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed