{"_id":"6aa5bd204e18f508400bf675","slug":"auto-overturns-after-colliding-with-stray-cattle-four-injured-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115413-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छुट्टा मवेशी से टकराकर पलटा ऑटो, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छुट्टा मवेशी से टकराकर पलटा ऑटो, चार लोग घायल
Sun, 13 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कांठ। रात के अंधेरे में घूम रहे छुट्टा पशु से टकराकर तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। जिससे हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
शनिवार की रात छजलैट के गांव चेतरामपुर की रहने वाला जाने आलम पुत्र लियाकत अपना ऑटो लेकर कांठ के गांव रसूलपुर गुर्जर की ओर से कांठ आ रहा था। ऑटो में कांठ कस्बे से सटे महमूदपुर माफी की सुनीता, कुसुम नगर के मोहल्ला महमूदपुरा की बबीता सिंह बैठी थीं। तीनों ऑटो से अपने घर लौट रही थीं।
जैसे ही ऑटो कांठ नगर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वागत द्वार के पास पहुंचा, वैसे ही अचानक सामने आवारा पशु आ गया। जिससे टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में चालक जाने आलम, सुनीता, कुसुम और बबीता घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। संवाद