फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   auto lifter arrested

Moradabad News: ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
auto lifter arrested
मुरादाबाद। बिलारी थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दस बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने अलग-अलग जनपदों से बाइकें चोरी की थीं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने शनिवार को पुलिस लाइन में वाहन चोर गिरोह का खुलासा है। उन्होंने बताया कि बिलारी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मंगूपुरा गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार हो कर आ गए। पुलिस कमियों ने उन्हें रोककर एप पर बाइक नंबर डालकर सर्च किया लेकिन नंबर गलत था। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम शिव कुमार, संजय और सचिन बताया। शिव कुमार और संजय कुमार सगे भाई हैं। जबकि सचिन उनका साथी है। तीनों बिलारी थानाक्षेत्र के झगड़ा गांव निवासी हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिलारी से बाइक चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ अन्य बाइकें बरामद की। पांच बाइकें गाजियाबाद से चोरी की थीं। इस गिरोह का सरगना सचिन है। जबकि संजय और शिव कुुमार सदस्य हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed