{"_id":"5f16cbd18ebc3e6374563128","slug":"auto-driver-did-suicide-due-to-financial-problems-city-news-mbd356501969","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने आर्थिक तंगी में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने आर्थिक तंगी में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा के बरवालान मोहल्ले में सोमवार शाम एक ऑटो चालक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि लॉक डाउन के बाद से उसे काम नहीं मिल रहा था और पैसे किल्लत चल रही थी। इस पर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान चामुंडा वाली गली में ऑटो चालक कमाल का परिवार रहता है। कमाल के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि लॉक डाउन के कारण कमाल की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। हालांकि वह ऑटो चल रहा था पर पैसे की किल्लत थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को पत्नी डाक्टर के यहां गई थी। इसी बीच कमाल खाना खाने घर आया था। इसी दौरान उसने उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शाम करीब चार बजे कमाल का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों ने भी धक्का मारकर दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। कमाल का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इससे घर में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मुगलपुरा थाने से पुलिस आ गई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी मुगलपुरा देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में जानकारी दी है कि कमाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। लॉक डाउन के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कमाल की पत्नी गर्भवती है। उसका भी इलाज चल रहा था।