फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto collided with dumper in Agwanpur, young man died

Moradabad News: अगवानपुर में डंपर में घुसा ऑटो, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with dumper in Agwanpur, young man died
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोठीवाल डेंटल कॉलेज-इस्लाम नगर मार्ग पर बुधवार को एक ऑटो डंपर में घुस गया। हादसे में भोजपुर के त्रिलोकपुरी निवासी 25 वर्षीय प्रेमपाल की मौत हो गई। ऑटो चालक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
भोजपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी निवासी प्रेमपाल (25) मजदूरी करता था। परिवार में मां चंद्रवती, दो भाई प्रकाश और रामकुंवर हैं। प्रेमपाल के बहनोई विनोद ने बताया कि प्रेमपाल के पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार को वह मुरादाबाद से दवाई लेने जा रहा था। इस्लाम नगर चौराहे से वह ऑटो में बैठा था। पुल के पास ऑटो चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर में घुस गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो सवार रितु, कुसुम निवासी हरथला, फूलजहां निवासी लोधीपुर विशनपुर, प्रेमपाल और ऑटो चालक नौशाद निवासी रहटामाफी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed