फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto collided with a dumper parked on the highway, indigo trader died

Moradabad News: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, नील व्यापारी की माैत

Wed, 25 Jun 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with a dumper parked on the highway, indigo trader died
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से एक सीएनजी ऑटो टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो में आगे बैठे काशीपुर के नील व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में सात सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

दुर्घटना शाम करीब 6:00 बजे हाईवे पर स्थित गांव लौंगी खुर्द के पास हुई। सीएनजी ऑटो थाना भोजपुर के धारा नगला से मुरादाबाद की ओर से आ रहा था। जब वह गांव लौंगी खुर्द के पास पहुंचा तो ड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर से ऑटो पलट गया उसमें सवार उत्तराखंड के काशीपुर की सुगरा कॉलोनी निवासी नील व्यापारी शरीफ अहमद (50 ), ठाकुरद्वारा के गांव रामनगर खागूवाला निवासी नाजरीन, काशीपुर के आलू फार्म निवासी आशा, उसकी बहन मानपुर दतराम निवासी सीमा, सीमा का भतीजा प्रेम कुमार, सीमा की पुत्री मिनी और किट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शरीफ अहमद को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शरीफ अहमद ऑटो में ड्राइवर के पास आगे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक गांव नाखूनका निवासी मौके से चला गया। जब वह घायलों को देखने अस्पताल में पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed