फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Audio of a girl and her fiance went viral after their voices were changed using AI

Moradabad News: एआई से आवाज बदलकर युवती और मंगेतर की ऑडियो कर दिया वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Audio of a girl and her fiance went viral after their voices were changed using AI
मुरादाबाद। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए युवती और उसके मंगेतर की आवाज बदल कर किसी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने फेसबुक पर चार फर्जी आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो और ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट दी। आरोपी की इस हरकत से पीड़िता और उसके परिजन परेशान हैं। भोजपुर थाने की पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद से कोई व्यक्ति उसकी बेटी और परिवार को बदनाम करने में लगा है। आरोपी ने फेसबुक से चार अलग-अलग नाम से आईडी बनाई है। आरोपी ने युवती के फोटो एडिट कर उन्हें फर्जी आईडी के जरिए पोस्ट कर रहा है। इसके अलावा आरोपी ने एआई के जरिए युवती और उसके मंगेतर की आवाज बदलकर ऑडियो रिकॉर्डिंग बना ली। जिसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से भोजपुर पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed