फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempted to rape a teenager, beat up brother on protest

किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर भाई को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a teenager, beat up brother on protest
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी के फोन करने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने पर पीड़िता की मां ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी लाइनपार में सिलाई सीखने जाती है। रोज की तरह वह 25 अगस्त की शाम करीब पांच बजे भी गई थी। जिस मकान में वह सिलाई सीखती है। वहां कुछ लड़के भी किराये पर रहते हैं। उस दिन किशोरी अकेली थी। इसी दौरान किराये पर रहने वाले चार युवक उसके पास पहुंच गए और उन्होंने किशोरी के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह किशोरी ने अपने भाई को कॉल कर दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में भाई मौके पर पहुंच गया। भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शकायत मंडी समिति पुलिस चौकी में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed