फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempted to rape a girl by entering the house

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a girl by entering the house
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने किरायेदार पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। युवती ने बताया कि उसने अपने मकान के बाहरी हिस्से में बनी दुकान किराये पर दे रखी है। किरायेदार ने पिछले कई माह से किराया नहीं दिया है। आरोप है कि किरायेदार उस पर बुरी नजर रखता है और अभद्र टिप्पणी भी करता है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि वह 15 जुलाई को घर में नाश्ता तैयार कर रही थी। इसी दौरान किरायेदार घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed