फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to run tractor over BKU leader

Moradabad News: भाकियू नेता पर किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run tractor over BKU leader
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कांठ नगर की गलियों में मिट्टी लेकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने पर खनन माफिया ने भाकियू (अराजनीतिक) के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू के साथ अभद्रता की। आरोप है कि उनकी बाइक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस घटना से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को भाकियू नेताओं डीएम को ज्ञापन दिया था। जिसमें बताया था कि क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की अनदेखी के मिट्टी का खनन हो रहा है। खनन करने वाले मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कांठ नगर की गलियों व स्कूल-कॉलेजों के रास्तों में तेज रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल महासचिव एवं कांठ के पट्टी मौढ़ा निवासी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू भी शामिल थे। आरोप है इसी बात को लेकर खनन करने वाले आरोपी नितिन यादव जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पट्टी मौढ़ा निवासी नितिन ने जितेंद्र विश्नोई से फोन पर अभद्रता की थी। इसके बाद भाकियू नेता जितेंद्र अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने चले गए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बच्चों को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। इनकी बाइक अभी नगर में ही पशु अस्पताल के पास पहुंची थी। आरोप है कि पहले से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़े नितिन ने उनकी बाइक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच जितेंद्र ने अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए और उन्होंने फोन पर भाकियू नेता और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर कांठ थाने में आरोपी नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हेमराज मीना, एसएसपी

भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन किया तब आरोपी पर हुई कार्रवाई
भाकियू नेता पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने के प्रयास की जानकारी मिलने पर साथी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थाने पहंंच गए थे। जितेंद्र विश्नोई के परिजन भी आ गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही तो भाकियू नेता भड़क गए। उन्होंने थाने में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाने के एसएसआई ने उच्च अधिकारियों से बात की। इसके बाद केस दर्ज किया गया। तब भाकियू नेता शांत हो गए और घर चले गए। भाकियू अराजनीतिक के जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान, गुड्डू घोसी, प्रदीप वर्मा, मोहम्मद आदिल, अहसान, कुलदीप कुमार, नईम, सचिन कुमार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed