{"_id":"69ab31b0c7f1ef9bd80c034f","slug":"attempt-to-rape-a-teenager-by-entering-her-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-848614-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग घर से बाहर थे। घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान ढक्का प्रधानमंत्री आवास निवासी गुड्डू घर में घुस आया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी गुड्डू के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।