{"_id":"67bb79a70d5b9a63c90a63d7","slug":"attempt-to-murder-teacher-by-strangulation-case-filed-against-teachers-husband-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-589270-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गला दबाकर शिक्षिका की हत्या का प्रयास, शिक्षक पति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गला दबाकर शिक्षिका की हत्या का प्रयास, शिक्षक पति पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से चंदौली जिले के मुगलसराय नई बस्ती निवासी शिक्षिका दीप्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति पंकज कुमार बिलारी क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। पंकज मझोला के खुशहालपुर में रहते हैं। पति से चल रही मुकदमेबाजी के कारण वह उनसे अलग मानसरोवर कॉलोनी में रह रही थीं।
शिक्षिका ने बताया कि एक दिन पति घर आए और आश्वासन दिया कि अब झगड़ा नहीं करेंगे। इसके बाद वह पति के साथ खुशहालपुर में ही रहने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि 20 फरवरी को पति ने कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की और चंदौली में चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
गला दबाने से वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। होश में आने पर पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज किए और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।