फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to murder a young man in girlfriend's house, attack on the neck

Moradabad News: प्रेमिका के घर में युवक की हत्या की कोशिश, गर्दन पर किया वार

Wed, 03 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a young man in girlfriend's house, attack on the neck
ठाकुरद्वारा। प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की हत्या की कोशिश करने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया। उसकी हाथ की नसें भी काट दीं गईं। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रेमिका का दावा है कि युवक ने खुद ही अपनी गर्दन पर वार किया और हाथ की नसें काट लीं। फिलहाल पुलिस युवक के पिता की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है। शरीफनगर निवासी शमशुल हक ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका बेटा शाहनवाज नगर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। वह सुबह 10:00 बजे घर से हॉस्पिटल के लिए गया था। दोपहर 1:00 बजे उन्हें किसी ने बताया कि उनका बेटा गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। जिस पर परिजन वहां पहुंचे उसे पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे परिजन देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल ले गए। शाहनवाज के पिता का कहना है कि उसके बेटे का नगर के मोहल्ला जमुनावाला निवासी एक महिला के घर पर आना-जाना था। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पांच दिन पहले ही महिला का पति सऊदी से घर आया है। उधर, महिला का कहना है कि की करीब दो वर्ष पूर्व वह निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी तब उसकी जान पहचान शाहनवाज से हो गई थी। तब से वह उसका पीछा कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शहनवाज स्वयं उसके घर पर आया था और उससे संबंध बनाने के लिए कहने लगा। कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने खुद ही धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर वार किया और हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद उसे कुछ लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed