फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kill married woman by strangulation

Moradabad News: विवाहिता को गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by strangulation
अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर व्यवसायी पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीन लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता को गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की लेकिन बच गई।
विज्ञापन

कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी मोहम्मद यामीन ने सिविल लाइंस पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 10 वर्ष पहले उसने अपनी बेटी फराह उर्फ रुखसार की शादी मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद नसीर पुत्र मोहमद फरीद उर्फ गुड्डू से की थी। शनिवार को नसीर फराह से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

विवाहिता ने इसका विरोध किया तो नसीर ने पिता फरीद, भाई मोहम्मद तहसीन, बहन अंजुम माता निम्मी हज्जन और बहनोई रफत अली के साथ मिलकर उसको रस्सी से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इस बीच ससुराल के लोग मौके से भाग निकले। जानकारी मिलने पर पीड़िता के दोनों भाई मौके पर पहुंचे। देखा कि उसके गले पर रस्सी के निशान पड़े थे। करीब 15 मिनट बाद होश आने पर बहन ने अपने भाइयों से आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed