फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kidnap rape victim from court

Moradabad News: कचहरी से दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap rape victim from court
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कचहरी से दुष्कर्म पीड़िता को अगवा करने की कोशिश की गई। वह तारीख पर कचहरी आई थी। अपहरण का विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि गौतम बुद्ध नगर निवासी राहुल चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसने आरोपी राहुल चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 20 मई को वह केस की तारीख पर कचहरी गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे कचहरी के गेट के पास राहुल चौहान और उसके अन्य साथी मिल गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जबरन कार में अपहरण करने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राहुल चौहान, अमर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed