{"_id":"66f6d752ff1ab99afa064aa8","slug":"attempt-to-kidnap-a-teenager-near-the-police-station-the-mob-burnt-the-car-of-the-accused-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-488184-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: थाने के पास से किशोर को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने आरोपी की कार फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: थाने के पास से किशोर को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने आरोपी की कार फूंकी
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने के पास बुधवार की रात 11:30 बजे कार सवार ने खोकरान सराय किशन लाल निवासी आदिल (14) को अगवा करने का प्रयास किया। किशोर के शोर मचाने पर लोगों ने कार सवार को पकड़कर जमकर पीटा और कार में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को बचाकर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रामपुर के टांडा निवासी मोहम्मद नसीर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गलशहीद के खोकरान सराय किशन लाल निवासी तौफीक अहमद का बेटा मोहम्मद हस्सान (16) अपने छोटे भाई के साथ बुधवार की रात 11 बजे चांद वाली मस्जिद की ओर जा रहा था। गलशहीद थाने के पास कार सवार एक युवक ने दोनों भाइयों को बुलाया और गुटखा मंगवाया। हस्सान ने उसे गुटखा लाकर दे दिया तो आरोपी ने दोनों भाइयों को कुछ रुपये देकर चुपचाप कार में बैठने के लिए कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर कार में नहीं बैठोगे तो गोली मार दूंगा। लेकिन दोनों भाई वहां से भाग गए। इसी दौरान वहां तौफीक के पड़ोसी आरिफ का बेटा आदिल (14) आ गया। कार सवार ने उससे पानी की बोतल मंगवाई। पानी की बोतल लाकर देने के बाद आरोपी ने आदिल को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। आदिल के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और घेरकर आरोपी को कार से खींचकर जमकर पीटा। साथ ही कुछ लोगों ने आरोपी की कार में आग लगा दी। आरोपी नसीर (33) पुत्र सगीर रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के कोहना मस्जिद के पास रहने वाला है। उसने बताया कि उसका टांडा में स्पेयर पार्ट्स का व्यापार है। यहां रिश्तेदारी में आ गया था। रिश्तेदार की वैगनआर कार से वह मारूफ चिकन पर खाना खाने गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हो गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कार सवार युवक ने बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने आरोपी की कार में आग लगा थी। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी के पिता ने दर्ज कराया 150 लोगों पर आग आगजनी का केस
किशोर को अगवा करने की कोशिश के मामले में आरोपी नसीर के पिता सगीर ने 150 लोगों पर मारपीट, बलवा और आगजनी में केस दर्ज कराया है। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के कोहना मस्जिद मोहल्ला निवासी सगीर ने बताया कि उसका बेटा मोहम्मद नसीर बुधवार शाम सात बजे गलशहीद क्षेत्र में मारूफ किचन सेंटर पर खाना खाने आया आया था। रात करीब 11.30 बजे वह खाना खाने के बाद अपने जीजा के छोटे भाई मुनीर इस्लाम की वैगनआर कार से लौट रहा था। यहां उसका विवाद कुछ लोगों से हो गया। इसी बीच करीब 150 लोग आ गए और उन्होंने नसीर को घेर लिया। उसे कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और कार में आग लगा दी। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर 150 लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी और बलवा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
00
सीसीटीवी फुटेज के जरिये की जा रही आग लगाने वालों की पहचान
घटना के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके अलावा आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है। पुलिस ने भी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जिसके जरिये आग लगाने वालों की तस्दीक की जा रही है।
बुर्का पहनकर घूम रहा था आरोपी
पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई दिन से बुर्का पहनकर घूम रहा था लेकिन किसी ने उस पर शक नहीं किया। आरोपी का मकसद बच्चों को अगवा करने का था। आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने बच्चों को गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा था कि छह की छह गोली ठोक देगा।
दो दरोगा ने बचाई जान, वरना भीड़ ले सकती थी आरोपी की जान
गलशहीद थाने के पास बिजलीघर के सामने बुधवार की रात जिस वक्त भीड़ ने आरोपी नसीर पर हमला किया था। उस वक्त मुगलपुरा थाने में तैनात दो दरोगा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हिम्मत जुटाकर आरोपी को हमलावरों से छुड़ाया, वरना भीड़ उसकी जान ले सकती थी।
आरोपी के पिता का दावा, मेरे बेटे का चल रहा इलाज
आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका पहले दिल्ली और अब मुरादाबाद में मनो चिकित्सक से इलाज चल रहा है। उन्होंने पुलिस को डॉक्टर के दस्तावेज भी दिखाए हैं।