{"_id":"660721947044154bb7009c86","slug":"attempt-to-kidnap-a-teenage-girl-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-372186-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी के अपहरण की कोशिश, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी के अपहरण की कोशिश, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को स्कूटी सवार आदर्श काॅलोनी निवासी युवक ने अगवा करने की कोशिश की। किशोरी के नाना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी एक सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले आरपीएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती है। 25 मार्च को होली वाले दिन शाम करीब 4:30 बजे उनकी 13 वर्षीय नातिन उनके घर आ रहा थी। रास्ते में परवेज हलवाई की दुकान के पास एक्टिवा सवार युवक और युवती ने उसे रोक लिया। दोनों ने किशोरी को पकड़ कर जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। किशोरी किसी तरह आरोपियों से अपना हाथ छुड़ाकर दौड़ते हुए आरपीएफ लाइन में घुस गई। उसके पैर में चोट भी लग गई। सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।