फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to drag women out of a car, commotion ensues, the arrested men were released from the police station.

Moradabad News: महिलाओं को गाड़ी से खींचने की कोशिश, हंगामा, पकड़े गए युवकों को थाने से छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag women out of a car, commotion ensues, the arrested men were released from the police station.
ठाकुरद्वारा नगर में नंगलिया रोड पर शादी समारोह से लौट रही महिलाओं की गाड़ी के आगे नशे में धुत युवक हंगामा और अश्लील हरकतें करने लगे। महिलाओं को गाड़ी से भी खींचने की कोशिश की गई। महिलाओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर आ गई। हंगामा कर रहे युवकों की बुरी तरह पिटाई की। माैके से पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ताली की महिलाएं मंगलवार को रात को नगर के रतूपुरा चौराहे पर स्थित मैरिज हॉल में भाग लेने गई थीं। वहां से रात करीब 12:00 बजे घर वापस लौट रही थीं। तभी नंगलिया रोड पर पूर्व विधायक के घर के पास कुछ युवक नशे में धुत हंगामा कर रहे थे। उन्होंने गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोप है क्यों उन्होंने गाड़ी में बैठी महिलाओं को खींचने का भी प्रयास किया। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर आ गई। लोगों ने उनकी पिटाई कर उन्हें सबक सिखाया। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांठ निवासी दो युवकों को मौके से पकड़ लिया जबकि उनके 5-6 साथी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पुलिस लिखी बिना नंबर की मिली कार
मौके पर बिना नंबर कार भी मिली। उस पर पुलिस लिखा हुआ था। अंदर पुलिस की एक कैप और शराब की बोतल में पड़ी हुई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों का नगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई कर कोतवाली से उनके परिजनों को बुलाकर जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed