{"_id":"66c3e026733453e7df01f566","slug":"attempt-to-cheat-exporter-through-fake-bill-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-461323-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्जी बिल के जरिए निर्यातक से ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्जी बिल के जरिए निर्यातक से ठगी की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यातक ने पेंट्स कारोबारी पर फर्जी बिल बनाकर ठगी की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने निर्यातक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
कांठ रोड स्थित अकबर किला निवासी निर्यातक अफ्फान कय्यूम अकबर ने बताया कि डिप्टी गंज चौराहे के पास उनकी निर्यात फर्म है। फर्म में रंगाई पुताई के लिए ईदगाह रोड स्थित गुरुनानक पेंट्स इंडिया लि. प्राइवेट से सामान आता है। उन्होंने एक जून 2022 तक आए सामान का 16 लाख 82 हजार 397 रुपये का भुगतान पेंट्स कारोबारी हरजोत सिंह को कर दिया था। कुछ दिन बाद पेंट्स कारोबारी हरजोत सिंह ने 16 मई, 18 मई और 22 मई 2022 के तीन बिल बनाकर कर एक लाख 98 हजार 240 रुपये की मांग की। जिस गाड़ी से सामान भेजने की बात कही गई, फर्म का उस गाड़ी से कोई लेना देना नहीं है।
कारोबारी से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। आरोप है कि रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।