फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to capture house in Jigar Colony, firing

Moradabad News: जिगर कॉलोनी में मकान पर कब्जे की कोशिश, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture house in Jigar Colony, firing
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी में रविवार सुबह दस बजे कुछ लोगों ने एक मकान पर कब्जे की कोशिश की। महिला पुरुष घर में घुस आए और उन्होंने यहां सामान भी रख दिया। परिवार के विरोध करने पर फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए है। इस मामले में सात नामजद, 57 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिगर कॉलोनी निवासी अरवर खातून पत्नी अजीज हसन ने केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने बेटे अजीम के साथ घर पर मौजूद थी। सुबह करीब 10 बजे चक्कर की मिलक निवासी फहीम अपने साथ 10- 12 पुरुष और 45 महिलाओं को ले कर घर में घुस आया। आरोपी बैलगाड़ी में भूसा, गोबर, सोफा, हथौडे़ और सरिया लेकर आए थे। उन्होंने घर में सामान रखना शुरू कर दिया। मां बेटे ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। हमें कमरे में बंद कर दिया। आस पड़ोस के लोग आए और उन्होंने मां बेटे को बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में फहीम, मो. वाकर अली, एहसान, इमरान अली, अमान, जिकरान, सना और कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 448, 511,504,323,427, 342 में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed