फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to assault over installation of pillar, stone pelting on tractor

Moradabad News: खंभा लगाने को लेकर मारपीट की कोशिश, ट्रैक्टर पर पथराव

Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to assault over installation of pillar, stone pelting on tractor
कांठ। छजलैट के शुक्ला निवासी बंटी की क्षेत्र के गांव ढाकी में खेती की जमीन है। उसने बताया कि पिछले दिनों ही लेखपाल ने भूमि और चकरोड की पैमाइश की थी। बृहस्पतिवार को बिजली कर्मी उसके नलकूप की बिजली लाइन का खंभा लगाने पहुंचे तो आरोप है कि तभी वहां ढाकी का युवक व उसकी पत्नी आ गए। इन्होंने हंगामा करते हुए खंभा लगाने से रोकते हुए मारपीट की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तब कहीं जाकर खंभा लगाया जा सका। आरोप है शाम को बंटी का भाई विक्की ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था तो आरोपियों ने परिवार के लोगों को साथ लेकर मिलकर उसे रास्ते में घेर कर मारपीट की कोशिश की और पीछा कर ट्रैक्टर पर ईंट पत्थर भी फैंके। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए छजलैट पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed