फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attempt murder

झगड़ा हुआ तो पत्नी ने खोल दी अवैध तमंचे की पोल, पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
attempt murder
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार की रात को एक ट्रक चालक का पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने पत्नी पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पत्नी ने पुलिस को सूचना दी तो पांच मिनट के भीतर ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी का चालान कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे कंट्रोल रूम पर ढक्का की पुलिया के पास रहने वाली महिला लक्ष्मी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि पति उससे झगड़ा कर रहा है। उसके पास तमंचा है, वह उसे जान से मार देगा। महिला डरी, सहमी थी। ये सूचना कंट्रोल रूम ने क्षेत्र में ही गश्त कर रही बाइक पीआरवी सहित पुलिस अधिकारियों को भेजी तो पांच मिनट के अंदर ही बाइक पीआरवी पर मौजूद पुलिसकर्मी और चौकी प्रभारी रामतलैया राजकुमार मौके पर पहुंच गए। उस वक्त घर के बाहर ही दंपती के बीच झगड़ा हो रहा था। आरोपी के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में थैला था। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर तमंचा कब्जे में लिया, जिससे महिला की जान बच सकी। महिला ने बताया कि उसके पति के हाथ में मौजूद थैले में भी हथियार रखे हैं। थैले की चेकिंग की तो उसमें चाकू, पंच, पांच कारतूस भी मिले। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार है। वह ट्रक चालक है। उसने पूछताछ में बताया कि शहर में कई साल पहले सांप्रदायिक विवाद होने पर शहर में कर्फ्यू लग गया था। इस दौरान सुरक्षा के लिए तमंचा खरीदा था, जिससे तमंचा खरीदा था उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed