फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt made to strangle the farmer for not withdrawing the case

Moradabad News: केस वापस न लेने पर किसान का गला दबाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to strangle the farmer for not withdrawing the case
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बेटी की हत्या का मुकदमा वापस नहीं लेने पर किसान का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। आरोपी किसान पर बेटी की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूंढापांडे निवासी किसान नोबत राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी बेटी के घर कमला विहार पीतलनगरी जा रहा था। वह ऑटो से गुलाबबाड़ी स्थित मछली मंडी रोड किनारे उतर कर खड़ा था। इसी समय पीछे से आकर तीन लोगों ने उसका हाथ पकड़ा और रुमाल डालकर गला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। किसान का आरोप है कि हमलावरों में दामाद नरेश कुमार का जीजा संजय, उसके पिता और कठेरिया वाली गली मैनाठेर निवासी बाबूराम शामिल थे। घटना के समय शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। जाते समय आरोपियों धमकी दी कि अपनी बेटी के मुकदमे में फैसला कर ले, अन्यथा बेटे के जान से हाथ धो बैठेगा।
विज्ञापन

नोबत राम के मुताबिक उनकी बेटी रेशम रानी की हत्या में दामाद नरेश कुमार आरोपी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed