फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack with sharp weapons in land dispute, two injured including one other

Moradabad News: जमीन के विवाद में धारदार हथियारों से हमला, सहित दो घायल

Wed, 09 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapons in land dispute, two injured including one other
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर में मंगलवार को जमीन के विवाद में धारदार हथियार चले। हमले में पीआरडी जवान और उसका भाई घायल हो गया। सुरजननगर निवासी पीआरडी जवान अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उसके भाई की जमीन पर गाय बंधी हुई थी। उनका छोटा भाई जितेंद्र कुमार शर्मा गायों को चारा डालने के लिए वहां गया तो आरोप है कि कुछ लोगों ने जमीन को अपना बताते हुए उस पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह मारा पीटा। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर जब अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उनका आरोप है कि दूसरे गुट ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की गई। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीआरडी जवान अशोक शर्मा के पुत्र विकास शर्मा की तहरीर पर गांव के डालचंद, टोनी, रोहतास और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed