फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack with sharp weapon on protest against abusive language

Moradabad News: गाली-गलौज के विरोध पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 05 Dec 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 05 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon on protest against abusive language
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा निवासी नितेश कुमार ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज व विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। इस मामले में नितेश कुमार की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नितेश कुमार के अनुसार बुधवार को वह अपने पिता-माता के साथ खेत से घर वापस आ रहा था। आरोप है कि उनके गांव के तीन आरोपियों ने कुछ अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया व उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में नितेश कुमार ने आरोपी रनवीर सिंह, पवन, धर्मेश व कुछ अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed