फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attack on polished karigar by sharp weapon

धारदार हथियार से पॉलिस कारीगर पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
attack on polished karigar by sharp weapon
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कटघर के वरवाला मझरा निवासी बिलाल पॉलिश कारीगर है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव में रहने वाले मुबारिक, उसकी पत्नी बब्बो और दो बेटे मुन्ना व दानिश घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। बिलाल ने इसका विरोध किया तो दानिश ने धारदार हथियार से बिलाल पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। इस दौरान दानिश का भाई, उसकी मां, पिता भी आ गए। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। कटघर थाना आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed