फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attack on nigam team

मलबा शुल्क वसूलने पहुंची टीम पर हमला, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
attack on nigam team
जेई के साथ मारपीट करने के घटना के बाद मौके पर टूटी पडी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश नगर चौराहे से चौधरी चरण सिंह तक सड़कों के किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों से मलबा शुल्क वसूलने पहुंची नगर निगम की टीम पर गुरुवार को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। नगर निगम के कैश कलेक्टर सहित दूसरे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही टीम पर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन


बाद में जेई की तहरीर पर मझोला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम के जेई निर्माण चंद्र पाल मौर्य, टीएस विनोद बिहारी वर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधांशु कश्यप, जेई संजय, कैश कलेक्टर अमर सिंह की टीम गुरुवार को प्रकाश नगर से चौधरी चरण सिंह तक बिल्डिंग मटेरियल के अतिक्रमण हटाने पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों ने दिवाली से पहले और बाद मलवा हटाने की बात कहीं। जिसपर टीम ने दुकानदारों से मलवा शुल्क वसूला। इस बीच टीम भारत सेनेटरी और घनश्याम नल वाले के पास पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दुकान के आगे पोल गड़े मिले। जिसे टीम ने जेसीबी से उखाड़ फेंक दिया। जिसे लेकर नगर निगम की टीम से दुकानदार और स्थानीय लोग बहस करने लगे। कैश कलेक्टर अमर सिंह के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे कर्मचारियों को भी मारापीटा।

यही नहीं जेई चंद्रपाल सिंह की शर्ट फाड़ डाले। किसी तरह से वहां से टीम बचकर निकली। बाद में जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेई चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर घनश्याम, बबलू, चंदन सैनी और राजू के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


देर शाम मझोला पुलिस ने आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम मलवा शुल्क वसूलने पहुंची थी। फुटपाथ पर लगे पोल को हटाने पर दुकानदारों ने टीम के साथ मारपीट की। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed