फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attack on electricity department team, uniforms of police personnel torn

Moradabad News: बिजली विभाग की टीम पर हमला पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Attack on electricity department team, uniforms of police personnel torn
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव में मंगलवार की सुबह चेकिंग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। किसी तरह टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीटीसी बिजली उपखंड के जेई रवि कुमार गुप्ता ने दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह अपनी टीम और पुलिसकर्मियों के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के नया गांव में बिजली चेकिंग के लिए गए थे। टीम नया गांव में मो. अकरम के मकान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि घर में चोरी से बिजली इस्तेमाल की जा रही है। टीम में मौजूद कर्मचारियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान मो. अकरम ने शोर मचाकर अपने परिवार और मोहल्ले के लोगों को बुला लिया। इस दौरान लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने टीम को घेर लिया और लाठी डंडों से टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आराेपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। इस हमले में अवर अभियंता श्योराज सिंह, संजीव चौरसिया, सुशील कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल रिहान अहमद, अजय कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार मौर्य, सुरेश सैनी, गौरव दुबे और अभय कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मो. अकरम, उसके परिवार के लोग और मोहल्ले के अन्य लोगों पर जानलेवा हमला, बिजली चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed