फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attached the property of three liquor smugglers including the history sheeter Pradhan

हिस्ट्रीशीटर प्रधान समेत तीन शराब तस्करों की संपत्ति कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attached the property of three liquor smugglers including the history sheeter Pradhan
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र के निवाड़ खास गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रधान संजय सिंह समेत तीन शराब तस्करों की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों ने अवैध शराब की तस्करी से संपत्ति जुटाई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि भगतपुर के निवाड़ खास निवासी हिस्ट्रीशीटर सगे भाई जगदीश और राम सिंह अवैध शराब बनाने और तस्करी के आरोपी हैं। गुरुवार को अदालत के आदेश पर भगतपुर पुलिस ने आरोपी जगदीश की छह लाख 83 हजार 952 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई, जबकि उसके भाई राम सिंह की 13 लाख 60 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इन दोनों के अलावा निवाड़ खास गांव के प्रधान संजय सिंह की 19 लाख 45 हजार 991 रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई। आरोपी संजय सिंह को सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। इसके अलावा उसके खिलाफ भगतपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों मुकदमों में जमानत कराने के बाद संजय ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। वह चुनाव जीत भी गया था। गैंगस्टर के आरोपी संजय सिंह पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। बावजूद इसके संजय ने ग्राम प्रधान की शपथ ली थी। इसकी भनक लगते ही एसटीएफ बरेली की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed