फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ATMS will be installed on Hapur to Bareilly highway

Moradabad News: हापुड़ से लेकर बरेली हाईवे पर लगेगा एटीएमएस

Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
ATMS will be installed on Hapur to Bareilly highway
मुरादाबाद। एनएचएआई हापुड़ से लेकर बरेली हाईवे तक एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के तहत हाईटेक कैमरे लगाने की योजना है। इस पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सिस्टम के माध्यम से हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस तक तत्काल जानकारी पहुंच जाएगी। इसके अलावा वाहन चालक की सभी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद होंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद एनएचएआई के अधिकारियों ने हापुड़ से लेकर हाईवे बरेली तक एटीएमएस लगाने के लिए सर्वे किया है। प्रस्ताव के तहत हाईवे पर एटीएमएस के माध्यम से वाहनों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक एक किलोमीटर पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों के नंबर पढ़ने में देर नहीं लगाए जाएंगे। सिस्टम स्थापित करने के लिए मुरादाबाद में कमांड एवं कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यदि कोई वाहन हाईवे पर ओवर स्पीड, गलत साइड से चल रहा है तो उसकी जानकारी जिले की पुलिस को तत्काल एप के माध्यम से मिल जाएंगी। साथ ही ऑनलाइन चालान भी पुलिस कर सकती है। यदि कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो कंट्रोल रूम को उसकी जानकारी मिल जाएगी। एनएचएआई के वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पुलिस भी घटना में प्रयुक्त वाहनों की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा हाईवे की सड़क खराब होने पर विभाग को जानकारी आसानी से मिल सकेगी। संभावना है कि इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी मिलेगी। इस सिस्टम को लगाने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बारे में एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार का कहना है कि उन्होंने एक प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले पकड़े जाएंगे। हापुड़ से लेकर बरेली मार्ग की लंबाई लगभग 220 किमी है। इसमें कई अंडर पास भी निर्मित हैं। राज्य कर विभाग (प्रवर्तन) को भी एटीएमएस से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रिंग रोड और अन्य मार्गों को भी जोड़ा जाएगा
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 2025 तक रिंग रोड भी बनकर तैयार हो जाएगी। इस सिस्टम को रिंग रोड पर भी स्थापित किया जा सकता है। इस सिस्टम से दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed