Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Atal Residential School's playground is not ready

Moradabad News: नहीं तैयार हुआ अटल आवासीय विद्यालय का खेल मैदान

Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Atal Residential School's playground is not ready
बिलारी के अटल आवासीय विद्यालय का अधूरा पड़ा खेल मैदान-संवाद - फोटो : samvad
बिलारी। पीपली गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय के पहले शिक्षा सत्र का प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने के बाद अधूरे रहे कार्य पूरे करने को लेकर अधिकारी और ठेकेदार उदासीन हैं। अटल आवासीय विद्यालय का जहां खेल मैदान अधूरा पड़ा है वहीं पुलिस चौकी का भवन निर्माण भी अधूरा है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती छह अगस्त को अटल आवासीय विद्यालय पीपली के पहले शिक्षा सत्र का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री के आने से पहले तो अधूरे कार्य पूरे करने में काफी जल्दबाजी दिखाई गई लेकिन लोकार्पण समारोह के बाद अधिकारी और ठेकेदार दोनों उदासीन हो गए हैें।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में मुख्य भवन के पीछे छात्रों को खेलने के लिए जो खेल मैदान बनाया गया है वह अभी तक विकसित नहीं हो पाया है। खेल मैदान परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री अभी तक नहीं हटाई गई है।विद्यालय की सुरक्षा के उद्देश्य से विद्यालय के मुख्य गेट के पश्चिम के कोने में पुलिस चौकी संचालित किए जाने का आदेश पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुलिस चौकी के भवन निर्माण का कार्य लोकार्पण समारोह के बाद रुक जाने से पुलिस चौकी का भवन निर्माण अधूरा रह गया है। लोकार्पण समारोह से पहले विद्यालय परिसर में अलग अलग खाली जगह पर अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए लेकिन पर्याप्त देखभाल के अभाव में कुछ पौधे सूखने लगे हैं।

िद्यालय में पहला शिक्षा सत्र शुरू होने की वजह से अभी कक्षा ग्यारह और बारह की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। कक्षा छह से लेकर कक्षा दस तक 652 छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।

बिलारी के अटल आवासीय विद्यालय का अधूरा पड़ा खेल मैदान-संवाद

बिलारी के अटल आवासीय विद्यालय का अधूरा पड़ा खेल मैदान-संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed