फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   At this pace, Moradabadis will be able to get Corona vaccine in six and a half years

इस रफ्तार से सवा छह साल में मुरादाबादियों को लग पाएगा कोरोना का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
At this pace, Moradabadis will be able to get Corona vaccine in six and a half years
मुरादाबाद। अगर टीकाकरण की यही रफ्तार रही तो मुरादाबादियों को कोरोना से सुरक्षित होने में सवा छह साल (75 माह) लग जाएंगे। टीकाकरण के आंकड़े यही बयान करते हैं। जिले में टीकाकरण के नौ दिवसों पर 20,615 लोगों को कोरोना का टीका लगा सका है। औसतन एक दिवस पर 2,290 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं, हफ्ते में अधिकतम तीन दिन ही टीकाकरण हो सकते हैं और 28 दिन बाद दूसरी डोज लगनी है। इस हिसाब से 22,36,642 की आबादी का टीकाकरण होने में करीब छह साल लग जाएंगे।
विज्ञापन

देशभर में एक साथ 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। टीकाकरण के पहले दिवस पर 479 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। 16 जनवरी से 12 फरवरी के बीच जिले में टीकाकरण के नौ दिवस हो चुके हैं। इन दिवसों पर अभी तक 20,615 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। औसतन जिले में एक टीकाकरण दिवस पर 2,290 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा। अगर आने वाले दिनों में रूटीन में अभियान चलाया जाए तो स्वास्थ्य विभाग हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही टीकाकरण कर सकता है। ऐसे में एक महीने में टीकाकरण के अधिकतम 13 दिवस हो सकते हैं। इस हिसाब से टीकाकरण के वर्तमान रफ्तार से एक महीने में 20,615 लोगों को टीका लग सकता है। वहीं इतने ही लोगों को 28 दिन बाद दूसरे महीने में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की आबादी 33 लाख थी। कोविड प्रोटोकाल के तहत अभी जिले में 18 साल की उम्र से अधिक की 22,36,642 की आबादी को ही कोरोना का टीका लगना है। इस हिसाब से 22,36,642 की आबादी को कोरोना से सुरक्षित करने में सवा छह साल लग जाएंगे।
विज्ञापन

किस तारीख में कितने लोगों को लगा टीका
तारीख------संख्या
16 जनवरी----479
22 जनवरी----2031
28 जनवरी----3066
29 जनवरी----3282
04 फरवरी----3224
05 फरवरी----2648
11 फरवरी----2023
12 फरवरी----2491
15 फरवरी----1371
अभी तक शासन से तय सत्र में लगाए गए टीके
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि जिले में टीकाकरण के हुए नौ दिवसों में अभी तक शासन से तय सत्रों में लाभार्थियों को टीके लगाए गए। सात दिन टीकाकरण नहीं हो सकता है। हफ्ते में अधिकतम तीन दिन ही टीकाकरण कराया जा सकता है। बुधवार और शनिवार को रूटीन टीकाकरण होता है। रविवार अवकाश और मंगलवार संपूर्ण समाधान दिवस होते हैं। ऐसे में सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार दिन ही बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में टीकाकरण के अधिकतम 46 सत्र हो सकते हैं
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि जिले में एक दिन में टीकाकरण के अधिकतम 46 सत्र हो सकते हैं। हर सत्र में अधिकतम 125 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। अगर हर सत्र में सौ प्रतिशत टीकाकरण हो तो एक दिन में 5750 लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है।

सौ फीसदी टीकाकरण होता तो 36072 लोगों को लगता टीका
मुरादाबाद। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि नौ टीकाकरण दिवसों में 36072 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगनी थी। लेकिन टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा। 20615 लोगों को ही टीका लग सका। अगर सौ फीसदी टीकाकरण होता तो नौ दिवसों में 36072 लोगों को पहली डोज लग जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed