फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assistant manager commits suicide by hanging himself

Moradabad News: बिलारी में सहायक प्रबंधक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Assistant manager commits suicide by hanging himself
मुरादाबाद। बिलारी के मोहल्ला महाजनान निवासी हर्षित यादव (31) ने रविवार शाम गृह कलह के चलते घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। थाने पहुंचे मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिलारी के मोहल्ला में प्रजापति गली निवासी हर्षित यादव एक निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। हर्षित यादव की शादी करीब पांच साल पहले रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेेत्र के गांव गुलड़िया निवासी किरन यादव से हुई थी। हर्षित के एक तीन वर्षीय बेटा अद्विक यादव है। हर्षित के पिता राजपाल यादव के मुताबिक करीब दो माह पहले हर्षित की पत्नी किरन मायके चली गई थी। पत्नी के वापस न आने पर हर्षित तनाव में था। रविवार शाम करीब सात बजे वह और उसका छोटा बेटा किसी काम से बाहर गए थे। वहीं उसकी पत्नी चंद्रवती भी घर के बाहर थी। इस दौरान हर्षित ने पत्नी की शॉल का फंदा लगाकर कुंडे में लटक गया। कमरे में कुछ आहट की आवाज सुन चंद्रवती पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देख उसने चीख पुकार मचा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर पर पहुंच गए और हर्षित को फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार रात करीब 11 बजे सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



पत्नी बोलीं- संपत्ति को लेकर झगड़ा करते थे सास-ससुर

सोमवार सुबह मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची किरन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके सास-ससुर और देवर उसके पति के साथ संपत्ति को लेकर झगड़ा करते थे। जिसके चलते उसका पति हर्षित तनाव में था। किरन ने बताया कि सात अप्रैल की दोपहर के समय भी उसकी पति हर्षित के साथ फोन पर बात हुई थी। वहीं रविवार शाम उसके देवर का फोन आया उसने बताया कि हर्षित ने आत्महत्या कर ली है। किरन ने पति की मौत को साजिशन हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता बोले- ससुराल वाले नहीं भेज रहे थे बेटी की पत्नी को

मोहल्ला महाजनान निवासी राजपाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बेटे हर्षित की आत्महत्या करने के लिए उसके ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। राजपाल ने बताया कि दो माह से उसका बेटा हर्षित पत्नी को ससुराल से लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किरन के घर वाले उसे भेज नहीं रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। वहीं रविवार दोपहर को भी उसने अपनी ससुराल में पत्नी को लाने के लिए बात की थी लेकिन शाम के समय उसने फंदा लगाकर जान दे दी। राजपाल यादव ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।




- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बिलारी निवासी हर्षित ने पत्नी की शॉल से गले में फंदा लगाकर कुंडे में लटककर आत्महत्या की है। हर्षित के घर वालों और उसके ससुराल वालों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है। - आरपी सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article